मंत्री की बरखास्तगी को ले भाजपा ने दिया धरना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Mar 2017 3:22 AM
विज्ञापन

मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी करने वाले बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की बरखास्तगी की मांग को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने शहीद स्मारक के सामने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने की. धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. […]
विज्ञापन
मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी करने वाले बिहार सरकार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की बरखास्तगी की मांग को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने शहीद स्मारक के सामने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता ने की. धरना के उपरांत एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
लालमोहन गुप्ता ने कहा कि मंत्री का बयान निंदनीय है. जिसका भाजपा विरोध करती है. मंत्री जलील का बयान बिहार को जलील करने वाला है. बिहार सरकार से भाजपा मांग करती है कि अविलंब मंत्री को बरखास्त किया जाय. अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करेगी.
प्रणव कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल है. लोजपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने धरना का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं के
साथ धरना पर बैठे. मौके पर ओमप्रकाश ठाकुर, मनोहर गुप्ता, वेदप्रकाश,
किष्टो सिंह, विनोद मंडल, गुरुचरण चौधरी, ज्योति सेनी, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










