336 छात्र अनुपस्थित, तीन निष्कासित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Mar 2017 8:42 AM
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में जहां प्रतिदिन औसतन 8-10 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित होते थे. वहीं मैट्रिक परीक्षा में प्रतिदिन दो-तीन नकलची परीक्षार्थी धरा रहे हैं. मुंगेर : मैट्रिक परीक्षा में कदाचार पर हद तक अंकुश लगाया गया है, जिसका पता प्रतिदिन विभिन्न केंद्रों पर निष्कासित होने वाले परीक्षार्थियों संख्या से चल रहा है़ […]
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा में जहां प्रतिदिन औसतन 8-10 परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित होते थे. वहीं मैट्रिक परीक्षा में प्रतिदिन दो-तीन नकलची परीक्षार्थी धरा रहे हैं.
मुंगेर : मैट्रिक परीक्षा में कदाचार पर हद तक अंकुश लगाया गया है, जिसका पता प्रतिदिन विभिन्न केंद्रों पर निष्कासित होने वाले परीक्षार्थियों संख्या से चल रहा है़ इंटर की परीक्षा में जहां प्रतिदिन औसतन 8-10 परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया जा रहा था़ वहीं मैट्रिक की परीक्षा में प्रतिदिन 2- 3 नकलची परीक्षार्थी धरा रहे हैं. शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 27,810 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 336 अनुपस्थित रहे़ वहीं विभिन्न केंद्रों पर कदाचार के आरोप में तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया़
2 घंटे 45 मिनट ही मिला समय: परीक्षा के तीसरे दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली गयी़ जिसके प्रथम पाली में 14,221 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 151 अनुपस्थित रहे, वहीं द्वितीय पाली में 13589 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 185 अनुपस्थित पाये गये़ उक्त विषय की परीक्षा के लिए छात्रों को 2 घंटे 45 मिनट का ही समय दिया गया, जो कि पूर्व से निर्धारित था, जबकि बांकी की परीक्षा में 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था़
नहीं सुधर रही आदतें: कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था तथा गहन फ्रिस्किंग के बावजूद कुछ नकलची छात्रों की आदतें नहीं सुधरी है़ जिसके कारण पकड़े जाने पर उसे परीक्षा से निष्कासन का शिकार होना पड़ रहा है़
कदाचार के आरोप में अलग-अलग केंद्रों से शुक्रवार को तीन परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया, जबकि पिछले तीन दिनों में निष्कासित होने वालों की संख्या बढ़ कर अब सात हो चुकी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










