घर के आगे पत्तल फेंकी मारपीट में तीन घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Mar 2017 8:40 AM
विज्ञापन

जमालपुर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम गांव में शुक्रवार को जूठी पत्तल को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि अहरा पाटम गांव निवासी अर्जुन साह के घर भोज का कार्यक्रम था. […]
विज्ञापन
जमालपुर : नयारामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम गांव में शुक्रवार को जूठी पत्तल को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इसमें तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि अहरा पाटम गांव निवासी अर्जुन साह के घर भोज का कार्यक्रम था. उसी की जूठा पत्तल राम प्रसाद साह के घर के सामने फेंक दी. इसी पर अर्जुन साह और राम प्रसाद साह के बीच बहस होने लगी और मारपीट हो गयी. इस मारपीट में रामप्रसाद साह को बचाने आयी उनकी पत्नी फुलमणी देवी और मां सरस्वती देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










