नकली आइबी ऑफिसर गिरफ्तार

Updated at :03 Mar 2017 4:14 AM
विज्ञापन
नकली आइबी ऑफिसर गिरफ्तार

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह में नकली आइबी ऑफिसर बन कर जांच करने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जांच में पाया गया कि युवक दिमागी तौर पर बीमार है. जिसे बाद में पीआर बाउंड पर पुलिस ने छोड़ दिया. इधर नकली आइबी ऑफिसर […]

विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह में नकली आइबी ऑफिसर बन कर जांच करने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जांच में पाया गया कि युवक दिमागी तौर पर बीमार है. जिसे बाद में पीआर बाउंड पर पुलिस ने छोड़ दिया. इधर नकली आइबी ऑफिसर की गिरफ्तारी की खबर दिन भर शहर में चर्चा का विषय बना रहा. गुरुवार को एक युवक खानकाह पहुंचा. जब उससे पूछा गया कि कौन है तो उसने बताया कि वह आइबी ऑफिसर है और जांच को यहां आया है. कुछ देर तक तो वहां के लोग सन्न रह गये और उसके हरकत पर गौर करने लगे.

जब यह तय हो गया कि वह नकली ऑफिसर है तो उसे पकड़ लिया. सूचना पर पहुंची कासिम बाजार थाना पुलिस को उसे सौंप दिया गया. थाना ले जाकर जब उससे गहन पूछताछ की गयी तो वह कुछ भी सही-सही नहीं बता रहा था. इधर पुलिस परेशान थी और उधर शहर में नकली आइबी के खानकाह पहुंचने पर तरह-तरह की चर्चा जोर पकड़े लगी. कुछ देर बात उसने अपना नाम मो. इरशाद, पिता हैदर अली घर चुरंबा, थाना मुफस्सिल बताया. कासिम बाजार थानाध्यक्ष बालकृष्ण यादव ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार को छानबीन के लिए युवक के बताये पते पर भेजा गया. छानबीन में पुरा मामला खुल कर सामने आया. परिजनों ने बताया कि मो इरशाद दिमागी तौर पर बीमार है. छानबीन पुख्ता होने के बाद पुलिस ने पीआर बाउंड भरवा कर युवक को छोड़ दिया और परिजनों को भी संभाल कर रखने की हिदायत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन