कदाचार के आरोप में दो निष्कासित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Mar 2017 6:09 AM
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा. 22 परीक्षा केंद्रों पर 27854 उपस्थित, 369 रहे अनुपस्थित जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. कड़ी जांच पड़ताल के बीच बच्चों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. वहीं दो लगों को कदाचार के आरोप में निष्कािसत भी किया गया. शहर में विद्यार्थियों […]
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा. 22 परीक्षा केंद्रों पर 27854 उपस्थित, 369 रहे अनुपस्थित
जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई. कड़ी जांच पड़ताल के बीच बच्चों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. वहीं दो लगों को कदाचार के आरोप में निष्कािसत भी किया गया. शहर में विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ बनी रही. इस वजह से बार-बार जाम भी लगता रहा. जाम हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
मुंगेर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बुधवार को जिले के 22 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा प्रारंभ हुई. पहले दिन परीक्षा को लेकर काफी गहमा-गहमी थी और सड़कों पर छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ लगी रही. कई स्थानों पर यातायात भी बाधित हुए. बुधवार को अंग्रेजी की परीक्षा ली गयी. जहां कुल 27,854 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि अलग-अलग केंद्रों पर 369 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये़ वहीं महावीर चौधरी उच्च विद्यालय शांतिनगर तारापुर केंद्र पर दूसरे के बदले परीक्षा देते हुए एक छात्रा पकड़ी गयी. जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल मुंगेर केंद्र पर एक छात्र कदाचार के आरोप में निष्कासित किये गये.
फ्रिस्किंग के बाद छात्रों को कराया गया प्रवेश
सुबह 9 बजते ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी़ जिसके बाद वहां पर तैनात सुरक्षा बल के जवान हरकत में आये तथा केंद्र के समीप से अभिभावकों के भीड़ को हटाने लगे़ केंद्र के प्रवेश द्वार पर ही बारी-बारी से परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गयी़ वहीं छात्राओं के फ्रिस्किंग के लिए अलग से केबिन की व्यवस्था की गयी थी़ जहां महिला पुलिस बल द्वारा तलाशी ली जा रही थी़
पहले दिन 369 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कुल 14,240 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि अलग- अलग केंद्रों पर 189 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये़ वहीं दूसरी पाली में 13614 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 180 अनुपस्थित पाये गये़ परीक्षा देकर बाहर निकलने पर छात्रों खुशी जाहीर की़ बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा दे रही ब्यूटी कुमारी, रश्मि कुमारी, काजल कुमारी, अंतरा कुमारी सहित अन्य ने बताया कि जो पढ़ाई किया था, उसी में से प्रश्न पूछा गया़ प्रश्न काफी सरल थे, सबों का उत्तर दे दिया़
पहले दिन दो परीक्षार्थी हुए निष्कासित
परीक्षा के पहले दिन जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से कदाचार के आरोप में 2 परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया़ शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए विभिन्न केंद्रों पर जहां स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद थे़ वहीं गश्ती दंडाधिकारी भी लगातार अलग-अलग केंद्रों का जायजा ले रहे थे़ सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार तथा एएसपी हरि शंकर प्रसाद भी अपने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर निरीक्षण करते नजर आये़
परीक्षा खत्म होते ही ट्रैफिक ध्वस्त
पहली पाली की परीक्षा खत्म होने पर एक ओर जहां केंद्र से बाहर निकलने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ अचानक सड़क पर आ गयी़ वहीं दूसरी पाली में परीक्षा के लिए केंद्रों पर जाने वाले छात्रों की भीड़ ने शहर के विभिन्न मार्गों पर जाम का रूप ले लिया़ इस कारण घंटे भर के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी़ शहर के पूरबसराय, कोतवाली रोड, सोझीघाट रोड, गोला रोड व पुरानीगंज में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी़ वाहनों के हॉर्न की शोर ने जाम में फंसे राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी़ काफी मुशक्कत के बाद धीरे- धीरे स्थिति सामान्य हुई़ वहीं शाम में भी कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










