मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी नगर निगम चुनाव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Mar 2017 6:08 AM
विज्ञापन

षड़यंत्र के तहत कई वार्डों में मतदाताओं के नाम को हटा दिया गया बड़ी संख्या में एक वार्ड के मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में दिया मुंगेर : नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. लेकिन इसके भारी अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं. वर्तमान वार्ड पार्षदों के […]
विज्ञापन
षड़यंत्र के तहत कई वार्डों में मतदाताओं के नाम को हटा दिया गया
बड़ी संख्या में एक वार्ड के मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में दिया
मुंगेर : नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. लेकिन इसके भारी अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं. वर्तमान वार्ड पार्षदों के मिलीभगत से बीएलओ ने बड़ी संख्या में जहां मतदाता का नाम विलोपित कर दिया है. वहीं कई वार्ड में मतदाता का नाम दूसरे वार्ड में करने का मामला सामने आ रहा है. उसे लेकर मतदाता खासे परेशान हैं. कई वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इस संदर्भ में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन देकर इसमें सुधार की मांग की है.
वार्ड नंबर 17 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार वर्णवाल, शंभु कुमार, रमेश मंडल, सुरेश प्रसाद सिंह सहित दर्जनों मतदाताओं ने कहा है कि मतदाता सूची एवं बूथ के फेरबदल में बीएलओ द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है. वार्ड नंबर 17 के मतदाताओं का नाम एवं बूथ को गलत तरीके से वार्ड संख्या 16 में स्थानांतरित कर दिया गया है. जबकि 2007 एवं 2012 के नगर निकाय चुनाव में मतदाता अपने ही वार्ड में मतदान करते थे. लेकिन वार्ड नंबर 16 एवं 17 के बीएलओ की मिलीभगत से मतदाता सूची में फेरबदल कर दिया गया है. जिसका प्रकाशन भी कर दिया गया है.
यह मामला सिर्फ वार्ड नंबर 16 व 17 का नहीं है. बल्कि शहर के अधिकांश वार्डों के मतदाता सूची में गड़बड़ी की गयी है. वार्ड संख्या 32 में भी बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाताओं का नाम को दूसरे वार्ड के वोटर लिस्ट में डाल दिया गया है. जबकि सौ से अधिक मतदाताओं का नाम एक षड़यंत्र के तहत विलोपित कर दिया गया है. यही हाल वार्ड नंबर 3 का भी है. जहां के मतदाताओं का भी नाम व बूथ बदल कर वार्ड नंबर 2 एवं 4 कर दिया गया है. जिससे लगभग 300 मतदाताओं की परेशानी बढ़ गयी है. बताया जाता है कि वर्तमान कई वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं का नाम या तो विलोपित करा दिया है या फिर उसे दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करा दिया है. जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










