सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Mar 2017 1:51 AM
विज्ञापन

बंद रहे बैंक. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी हुई. मुंगेर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी बैंकों की शाखाएं बंद रही. बैंकों के बंद रहने से जिले में लगभग 100 करोड़ का […]
विज्ञापन
बंद रहे बैंक. कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी
विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी हुई.
मुंगेर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी बैंकों की शाखाएं बंद रही. बैंकों के बंद रहने से जिले में लगभग 100 करोड़ का व्यवसाय जहां ठप रहा, वहीं उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर एसबीआइ, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, विजया बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक सहित दर्जन भर बैंकों के मुख्य शाखाओं के गेट बंद कर अधिकारी एवं कर्मचारी संघों द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इधर शहर के अधिकांश एटीएम भी बंद रहे और कई स्थानों पर एटीएम खुले रहने के बावजूद उसमें राशि नहीं था.
इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा सरकार के श्रम सुधार कानून एवं सरकार द्वारा ट्रेड यूनियन को तोड़ने की नीति के विरोध में बंदी का आह्वान किया गया था. बैंकर्स की मांग थी कि जान-बूझ कर चूककर्ता ऋणियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर ऋण वसूली की कार्रवाई करने, बैंकों में पर्याप्त नियुक्ति करने, अनुकंपा पर बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ करने, 5 दिनों का कार्य दिवस करने, नोटबंदी के दौरान बैंकर्स के जन-धन की क्षति का उचित मुआवजा देने एवं रिटायरमेंट सुविधा में वृद्धि करने सहित अन्य मांग शामिल थे.
बैंक शाखाओं के समक्ष किया प्रदर्शन : विभिन्न बैंक शाखाओं के समक्ष बैंक कर्मचारी यूनियन एवं ऑफिसर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया. बड़ी बाजार स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के समीप एसबीआइ अधिकारी संघ एवं कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया और सरकार के नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गयी. मौके पर अधिकारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर सिन्हा, सचिव प्रकाश कुमार, अमित सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक शशि कुमार, विनित कुमार दास, कर्मचारी संघ के सचिव विजय कुमार रमण सहित अन्य मौजूद थे. इधर पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के समक्ष भी यूनियन अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया.
100 करोड़ का व्यवसाय हुआ प्रभावित : जिले में विभिन्न बैंकों के लगभग 150 से अधिक शाखा कार्यरत है. जहां उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ लगी रहती है. बैंकों के हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अभाव में उपभोक्ता बैंक पहुंचे और शाखा में ताला लटके रहने के कारण बैरंग वापस लौट गये. माना जा रहा है कि जिले में बैंकों के बंद रहने से लगभग 100 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है.
एटीएम भी बंद रहने से लोगों को हुई परेशानी
वाणिज्य कर जमा करने का था अंतिम दिन
प्राप्त समाचार के अनुसार वाणिज्य कर जमा करने का मंगलवार को अंतिम तिथि था. लेकिन बैंक बंद रहने के कारण सैकड़ों की संख्या में व्यवसायी अपना कामर्शियल टैक्स बैंक में जमा नहीं करा सके. जिससे न सिर्फ व्यवसायियों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं सरकार को भी भारी राजस्व की क्षति हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










