89 बूथों पर मतदाता आज डालेंगे वोट
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Feb 2017 9:18 AM
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव . नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे तक ही होगा मतदान मुंगेर : पंचायत चुनाव के दौरान पंच व वार्ड सदस्य के रिक्त रहे पदों के लिए मंगलवार को उपचुनाव कराया जायेगा. मुंगेर जिले के 42 पंचायतों में पंच व वार्ड सदस्य के लिए होने वाले मतदान को लेकर 89 बूथ बनाये […]
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव . नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे तक ही होगा मतदान
मुंगेर : पंचायत चुनाव के दौरान पंच व वार्ड सदस्य के रिक्त रहे पदों के लिए मंगलवार को उपचुनाव कराया जायेगा. मुंगेर जिले के 42 पंचायतों में पंच व वार्ड सदस्य के लिए होने वाले मतदान को लेकर 89 बूथ बनाये गये हैं. जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान को स्वच्छ, बनाने को लेकर सभी केंद्रों पर सशस्त्र बल तैनात किये गये हैं. सेक्टर जोन व सुपर जोन के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जायेगी.
सुबह सात बजे से आरंभ होगा मतदान: जिले में बनाये गये सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ हो जायेगा, जो 4 बजे तक चलेगा. किंतु नक्सल प्रभावित क्षेत्र धरहरा, हवेली खड़गपुर व टेटियाबंबर प्रखंड में अपराह्न 3 बजे तक ही वोट डाले जायेंगे. मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में वाहनों के परिचालन, शस्त्र लेकर चलने व उसका प्रदर्शन करने तथा नौका परिचालन पर पूर्णत: रोक रहेगा़ निर्वाचन समाप्त होने तक पूरे जिले में निषेधाज्ञा लागू रहेगी.
पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूरी
बरियारपुर. बरियारपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रिक्त पदों के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कुल सात पद जिसमें छह पंच एवं एक वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होना है. इस सात पदों के लिए आठ बूथ बनायी गयी है. आठ बूथों पर सुरक्षा बल एवं मतदानकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. जिस पद के लिए चुनाव होना है वे बरियारपुर उत्तरी के वार्ड संख्या 3 एवं वार्ड संख्या 7 के लिए पंच पद का, करहरिया पूर्वी में वार्ड संख्या 9, पंच पद, करहरिया दक्षिणी वार्ड संख्या 5 एवं 7 के जिल पंच पद, नीरपुर पंचायत वार्ड संख्या 8 के लिए पंच पद, बरियारपुर दक्षिणी वार्ड संख्या 15 के लिए पंच पद का मतदान मंगलवार को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










