बोलेरो से कुचल कर छात्रा की मौत, जाम

Updated at :27 Feb 2017 6:24 AM
विज्ञापन
बोलेरो से कुचल कर छात्रा की मौत, जाम

हवेली खड़गपुर : नगर के पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय की मैट्रिक की छात्रा रीतु कुमारी की बोलेरो से कुचल कर हुई मौत के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर शव को रख कर खड़गपुर-बरियारपुर-जमुई मार्ग को जाम कर दिया. साथ ही सड़क पर टायर जला […]

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर : नगर के पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय की मैट्रिक की छात्रा रीतु कुमारी की बोलेरो से कुचल कर हुई मौत के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर शव को रख कर खड़गपुर-बरियारपुर-जमुई मार्ग को जाम कर दिया.

साथ ही सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन भी किया. इस दौरान दो घंटे तक इस मार्ग में वाहनों का आवागमन जहां पूरी तरह ठप रहा, वहीं घटना के संदर्भ में पुलिस ने विद्यालय के प्राचार्य शंकर पासवान व अनियंत्रित बोलेरो चलानेवाला आकाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

खड़गपुर के खैरा गांव निवासी रीतु कुमारी अपने अन्य सहेली छात्राओं के साथ मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय गयी थी. इसी दौरान विद्यालय के एक सेवानिवृत्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारी
बोलेरो से कुचल…
पार्वती देवी का पोता आकाश कुमार विद्यालय के मैदान में ही बोलेरो वाहन चलाना सिख रहा था. अनियंत्रित वाहन ने रीतु को रौंद डाला और उसकी मौत हो गयी. इस घटना के विरोध में व मुआवजे की मांग को लेकर जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने खड़गपुर-बरियारपुर-जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया. वहीं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये जाने से आक्रोशित थे. सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार ने परिषद के सदस्यों से मिल कर दस हजार रुपये देते हुए जाम हटाने की अपील की. सदस्यों के नहीं मानने पर बीडीओ ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों से
अनुमंडल पदाधिकारी वसीम अहमद से मोबाइल पर बात कराया और फिर एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. जाम लगभग दो घंटे तक रही. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर अवर निरीक्षक पंकज राउत ने बताया कि मृत छात्रा की मां नूतन देवी के बयान पर बोलेरो चला रहे आकाश कुमार व पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य शंकर पासवान के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन