गिरफ्तारी के विरोध में नंदलालपुर में जाम

Updated at :23 Feb 2017 2:56 AM
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में नंदलालपुर में जाम

मुंगेर : मो आजम की हत्या के मामले में जब पुलिस ने आरोपित पंकज कुमार को गिरफ्तार किया तो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर के लोगों ने इसका विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण सीताकुंड-मुंगेर मुख्य मार्ग को नंदलालपुर गांव के पास जाम कर दिया. ग्रामीण पंकज की रिहाई की मांग कर रहे […]

विज्ञापन

मुंगेर : मो आजम की हत्या के मामले में जब पुलिस ने आरोपित पंकज कुमार को गिरफ्तार किया तो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर के लोगों ने इसका विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण सीताकुंड-मुंगेर मुख्य मार्ग को नंदलालपुर गांव के पास जाम कर दिया. ग्रामीण पंकज की रिहाई की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि मो आजम पंकज

गिरफ्तारी के विरोध…
के निर्माणाधीन शास्त्रीनगर स्थित मकान में सेंटरिंग मजदूर के रूप में काम कर रहा था. सेंटरिंग खोलने के दौरान दुर्घटना में मो आजम की मौत हो गयी. लेकिन दबाव बनाने व पैसा ऐठने की नीयत से हत्या बता कर पंकज व उचित को फंसा दिया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीओ डॉ कुंदन कुमार एवं एएसपी हरि शंकर कुमार ने ग्रामीणों को समझाया कि पुलिस मौत के कारणों का सही पता लगाने के लिए अनुसंधान कर रही है. आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा. निर्दोष होने पर उन्हें छोड़ दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन