होगी देवी के सरस्वती रूप की पूजा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Feb 2017 6:10 AM
विज्ञापन

आस्था. पूजा-पंडाल सज-धज कर तैयार, बाजार में बढ़ी चहल-पहल जिले में आज धूमधाम से विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसे लेकर मंगलवार को बाजार में भीड़ रही. वहीं देर शाम तक प्रतिमा व पूजा सामग्री की खरीदारी की गयी. मुंगेर : विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बुधवार को […]
विज्ञापन
आस्था. पूजा-पंडाल सज-धज कर तैयार, बाजार में बढ़ी चहल-पहल
जिले में आज धूमधाम से विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना की जायेगी. इसे लेकर मंगलवार को बाजार में भीड़ रही. वहीं देर शाम तक प्रतिमा व पूजा सामग्री की खरीदारी की गयी.
मुंगेर : विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा बुधवार को वसंत पंचमी के मौके पर होगी. पूजा को लेकर शिक्षण संस्थानों के साथ ही छात्र एवं युवा भी अपने घर, मुहल्ले में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की विशेष तैयारी की है. कई स्थानों पर पूजा-पंडाल बनाये गये हैं. जिसे भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा जा रहा. पूजा की तैयारी को लेकर मंगलवार को देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही़ एक ओर जहां युवा वर्ग काफी उत्साह के साथ देवी की प्रतिमा ले जा रहे थे, तो दूसरी ओर बाजार में फलों की खरीदारी के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही़
जम कर हुई फलों की खरीदारी
सरस्वती पूजा में खास कर फलों का डिमांड काफी बढ़ जाता है़ यही कारण है कि बाजार में फलों की खरीदारी जम कर हो रही. इसमें सबसे अधिक केला, गाजर, बेर व मिश्रीकंद की बिक्री हुई़ हालांकि सेब, अंगूर, नारंगी तथा नारियलों की बिक्री भी काफी हुई़ केला जहां 30-50 रुपये दर्जन तक बिका, वहीं गाजर- 20, बेर 30 तथा मिश्रीकंद 40 रुपये किलो तक बेचा गया़ सबसे अधिक कीमत सेब का रहा जो 80-120 रुपये किलो तक बिका़
सजावट के सामान की भी खूब हुई बिक्री
पूजन सामग्री के अलावा सजावट के सामान की भी बिक्री खूब हुई़ जिसमें झालर, मोर पंख, चकरी तथा डेकोरेशन के अन्य सामानों की काफी डिमांड रही़ वहीं फूलों की खरीदारी भी देर शाम तक होती रही़ पूजा पंडालों में सजावट के लिए लोग गेंदा, रजनीगंधा तथा गुलदाउदी की लड़ियों का काफी डिमांड रही. इसके अलावा इराका पत्ता, घोड़ा पत्ता, झौव्वा सहित अन्य सजावटी सामग्री की जम कर खरीदारी हुई़
ठेलेवालों ने भी लिया मुंहमांगा किराया
सरस्वती पूजा हो और ठेले वालों का पूछ नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता़ प्रतिमा की खरीदारी कर श्रद्धालु ठेले वालों की खुशामद में जुट जाते थे़ वहीं काफी खुसामद के बाद भी सामान्य दिनों की भांति मंगलवार को ठेला चालक दोगुने ने भी अधिक किराया ले रहे थे़ एक प्रतिमा पहुंचा कर वापस पहुंते ही ठेला चालकों को दो-चार अन्य जगहों का भी आर्डर मिल जाता था़ ठेला चालक गोरेलाल ने बताया कि साल भर में दो-तीन दिन ही ऐसा आता है, जब उसे मेहनत से अधिक रुपये मिलते हैं. इसके लिए वे जबरदस्ती नहीं करते, लोग खुशी से भुगतान करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










