पूर्व विधायक रणवीर यादव को भेजा पटना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jan 2017 8:27 AM
विज्ञापन

मुंगेर : चचेरे भाई की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाये खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव को चेस्ट पेन के इलाज के लिए शुक्रवार को पटना भेजा गया. पुलिस अभिरक्षा में उन्हें एंबुलेंस से पटना ले जाया गया. जहां आइजीआइएमएस में उनका इलाज किया जायेगा. रणवीर यादव की पत्नी खगड़िया की जदयू […]
विज्ञापन
मुंगेर : चचेरे भाई की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाये खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव को चेस्ट पेन के इलाज के लिए शुक्रवार को पटना भेजा गया. पुलिस अभिरक्षा में उन्हें एंबुलेंस से पटना ले जाया गया. जहां आइजीआइएमएस में उनका इलाज किया जायेगा. रणवीर यादव की पत्नी खगड़िया की जदयू विधायक पूनम देवी एवं कृष्णा देवी भी अपने वाहन से साथ में ही पटना गयीं. मालूम हो कि चचेरे भाई की हत्या में मुंगेर व्यवहार न्यायालय से रणवीर यादव को उम्रकैद की सजा दी गयी है.
3 जनवरी को ही सजा सुनाये जाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गयी़ इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया़
किंतु सदर अस्पताल में भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया. मेडिकल बोर्ड ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें आइजीआइएमएस पटना रेफर कर दिया गया. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें पटना भेजा गया. शुक्रवार की सुबह डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने रणवीर यादव के स्वास्थ्य की जांच की़ इस दौरान उनका बीपी बढ़ा हुआ पाया गया तथा उन्हें चक्कर भी आ रहा था. दोपहर लगभग एक बजे उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए पटना भेजा गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










