शीतलपुर ने बरदह को हराया, पहुंचा फाइनल में

मुंगेर : सदर प्रखंड के चुरंबा संतर मैदान में स्व मो अकलिम फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया. जिसमें एसएससी शीतलपुर ने किसान क्लब बरदह को 2-1 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. मैच से पहले जिला मार्स्ट एथलेटिक संघ के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने मैदान […]
मुंगेर : सदर प्रखंड के चुरंबा संतर मैदान में स्व मो अकलिम फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया. जिसमें एसएससी शीतलपुर ने किसान क्लब बरदह को 2-1 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. मैच से पहले जिला मार्स्ट एथलेटिक संघ के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने मैदान जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल के 16 वें मिनट में बरदह टीम के जर्सी नंबर 5 निहाल भारती ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी.
इसके बाद शीतलपुर टीम ने 36 वें मिनट में अमन कुमार ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. खेल के 54 वें मिनट में शीतलपुर के जर्सी नंबर 9 भवेश कुमार ने गोल कर टीम को 2-1 से विजय दिला दी. इस जीत के साथ शीतलपुर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गयी. गलत खेल के लिए बरदह के मो सद्दाम एवं मो अबुजर को पीला कार्ड दिखाया गया. निर्णायक मंडली में रजी अहमद, मो ए सलाम, रविशेखर कुमार, अजय कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










