शराब बरामद, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

Updated at :02 Jan 2017 6:38 AM
विज्ञापन
शराब बरामद, पिता-पुत्र सहित तीन गिरफ्तार

मुंगेर/जमालपुर : जमालपुर के छुड़छुड़िया पहाड़ के समीप पुलिस ने शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें महुआ व देसी शराब के साथ ही पिता-पुत्र सहित तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया. पूरबसराय ओपी प्रभारी सफदर अली को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे अंडर ब्रिज के समीप देसी शराब की बिक्री की जा रही […]

विज्ञापन

मुंगेर/जमालपुर : जमालपुर के छुड़छुड़िया पहाड़ के समीप पुलिस ने शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें महुआ व देसी शराब के साथ ही पिता-पुत्र सहित तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया. पूरबसराय ओपी प्रभारी सफदर अली को गुप्त सूचना मिली कि रेलवे अंडर ब्रिज के समीप देसी शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस ने छापेमारी कर पूरबसराय निवासी मो शमशेर व उसके पुत्र मो सोनू को 40 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व मो शमशेर कटरा की गुमटी में शराब का कारोबार करता था.

अतिक्रमण हटाने के बाद पुल के समीप ही सब्जी व अन्य चीजों की दुकान खोल कर उसकी आड़ में शराब बेचने का काम करने लगा. उसका पुत्र मो सोनू ऑन डिमांड शराब आपूर्ति करता था. पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इधर जमालपुर थाना पुलिस ने छुड़छुड़िया पहाड़ के समीप छापेमारी कर पंकज मांझी को चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन