पारा @13 डिग्री सेल्सियस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Dec 2016 5:03 AM
विज्ञापन

सर्दी का यू-टर्न . बढ़ी कनकनी, कोहरे से यातायात प्रभावित जिले भर में फिर से कनकनी बढ़ गयी है. घने कोहरे ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. अगले पांच दिनों में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है. मुंगेर : एक सप्ताह के बाद मौसम ने फिर से अपना मिजाज बदल […]
विज्ञापन
सर्दी का यू-टर्न . बढ़ी कनकनी, कोहरे से यातायात प्रभावित जिले भर में फिर से कनकनी बढ़ गयी है. घने कोहरे ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. अगले पांच दिनों में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है.
मुंगेर : एक सप्ताह के बाद मौसम ने फिर से अपना मिजाज बदल दिया है़ सोमवार को तापमान में अचानक 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इस कारण जिले भर में फिर से कनकनी बढ़ गयी है. घने कोहरे ने यातायात को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. दिन में भी सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को भी लाइट जलानी पड़ी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले पांच दिनों में तापमान का पारा और भी नीचे गिरने की संभावना है़
तापमान में गिरावट आ जाने के कारण पिछले 24 घंटे से जिले भर में कनकनी काफी बढ़ गयी है़ सोमवार को सूर्य निकलने के बाद भी वातावरण में गरमाहट नहीं आ पायी और शाम होते ही ठंड से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये़ रविवार को अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सोमवार को इसमें दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, जिसके कारण अधिकतम तापमान लुढ़क कर 25 तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया़
घने कोहरे ने यातायात को किया प्रभावित: सोमवार को अहले सुबह से ही घने कोहरे ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया़ कोहरे का घनत्व इतना अधिक था कि लोगों को पास की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही थी़ आलम यह था कि सड़क पर वाहन चलने के बजाय रेंग रहा था़ सभी वाहनों की लाइटें जली होने के बावजूद भी चालक लगातार हार्न का प्रयोग कर रहे थे, ताकि सामने से आ रहे अदृश्य वाहनों तथा राहगीरों को उसका संकेत मिल सके़ राष्ट्रीय उच्च पथ 80 तेलिया तालाब से हेरुदियारा तक कई बड़े वाहन कोहरे के वजह से सड़क के किनारे खड़े कर दिये गये थे तथा वाहन चालक कोहरे के छटने का इंतजार कर रहे थे़
कोहरे की चादर में लिपटा शहर.
अगले पांच दिनों का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
27 दिसंबर 24 डिग्री से. 13 डिग्री से.
28 दिसंबर 24 डिग्री से. 13 डिग्री से.
29 दिसंबर 23 डिग्री से. 13 डिग्री से.
30 दिसंबर 23 डिग्री से. 12 डिग्री से.
31 दिसंबर 23 डिग्री से. 12 डिग्री से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










