जन्मोत्सव पर मिठाई व कंबल वितरित
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Dec 2016 5:18 AM
विज्ञापन

केक काट कर मनाया मंत्री शैलेश कुमार का जन्मदिन गरीबों में किया कंबल का वितरण मुंगेर/ जमालपुर/ खड़गपुर/ धरहरा : ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार का जन्मदिन रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर जदयू एवं महागठबंधन के नेताओं ने केक काट कर जहां एक दूसरे को बधाई दी. वहीं […]
विज्ञापन
केक काट कर मनाया मंत्री शैलेश कुमार का जन्मदिन
गरीबों में किया कंबल का वितरण
मुंगेर/ जमालपुर/ खड़गपुर/ धरहरा : ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार का जन्मदिन रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर जदयू एवं महागठबंधन के नेताओं ने केक काट कर जहां एक दूसरे को बधाई दी. वहीं गरीब एवं नि:सहायों के बीच कंबल व मिठाई का वितरण किया. मुंगेर मुख्यालय में जदयू एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता ने जन्मोत्सव पर केक काट कर शैलेश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की. इस मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, हेमंत कुमार, निर्मल पोद्दार, राजीव रंजन, पीयूष कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेश, बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल सहित प्रतिभा कुमारी मुख्य रूप से मौजूद थी.
इधर जमालपुर के एनसी घोष बालिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव तथा प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की. मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद बबलू पासवान थे. जदयू नेताओं ने कहा कि एक लंबे अरसे के बाद जमालपुर को एक ऐसा विधायक मिला है, जो क्षेत्र के विकास के लिए सतत कार्यरत हैं. क्षेत्र में विकास की गंगा बह चली है. इस मौके पर केक काट कर शैलेश तुम जियो हजार साल गीत गाये गये तथा बैलून फोड़े गये. वहीं आसपास के गरीब-गुरबों को कंबल वितरित किया गया. मौके पर जदयू नेता रामविलास दिवाकर, राजीव सिंह, गोपाल कृष्ण, डा राजेश रंजन उर्फ बब्बू, विपिन राय, पार्षद द्वय शैलेंद्र कुमार एवं रामबृक्ष तांती, अली शेर तथा मो रिजवान आलम सहित विद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. खड़गपुर के मुज़फ्फरगंज मुढेरी के हाट काली स्थान जदयू कार्यालय में मंत्री शैलेश कुमार का 56 वीं जन्मदिन जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल ने की. जबकि धरहरा में प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह की अध्यक्षता जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को केक खिला कर मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की. साथ ही गरीबों के बीच कंबल बांटे गये.
केक काट कर जन्मोत्सव मनाते कार्यकर्ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










