डीएम ने फुटपाथी विक्रेताओं के साथ की बैठक

Updated at :23 Dec 2016 5:12 AM
विज्ञापन
डीएम ने फुटपाथी विक्रेताओं के साथ की बैठक

मुंगेर : जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के साथ बैठक कर अतिक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर वार्ता की. फुटपाथल विक्रेता संघ के नेता एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी तथा अध्यक्ष मो आरिफ ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और उन्हें बताया कि सड़क से […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के साथ बैठक कर अतिक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर वार्ता की. फुटपाथल विक्रेता संघ के नेता एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो अजफर शमशी तथा अध्यक्ष मो आरिफ ने जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और उन्हें बताया कि सड़क से अतिक्रमण हटाने व शहर को खूबसूरत बनाने के वे भी पक्षधर हैं. लेकिन जो लोग सड़क किनारे रोजगार कर परिवार चला रहे उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए.

क्योंकि अतिक्रमण हटाने के क्रम में बड़ी संख्या में फुटपाथी दुकानदारों के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस बैठक में जिलाधिकारी ने फुटपाथी दुकानदारों को मुख्य मार्ग को छोड़ कर अगल-बगल के मार्गों में चलते-फिरते दुकान संचालित करने को कहा. साथ ही शीघ्र ही उसके स्थायी निदान का भी आश्वासन दिया. बैठक में अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा, नगर आयुक्त डॉ एसके पाठक, वरीय उपसमाहर्ता प्रतिभा कुमारी, एसडीओ कुंदन कुमार, उपमहापौर बेबी चंकी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल, चैंबर प्रवक्ता निर्मल जालान, कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन