अतिक्रमित ही रही गयीं शहर की सड़कें

मुंगेर : जिला प्रशासन के निर्णय का मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर गहरा प्रभाव डालेगा. क्योंकि प्रशासन ने महज दो मार्ग से ही अतिक्रमण हटाने के बाद अपने अभियान पर विराम लगा दिया. जबकि शहर की अधिकांश सड़कें आज भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. वैसे पूर्व से भी यह कयास लगा जा रहा था कि […]
मुंगेर : जिला प्रशासन के निर्णय का मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर गहरा प्रभाव डालेगा. क्योंकि प्रशासन ने महज दो मार्ग से ही अतिक्रमण हटाने के बाद अपने अभियान पर विराम लगा दिया. जबकि शहर की अधिकांश सड़कें आज भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. वैसे पूर्व से भी यह कयास लगा जा रहा था कि कोतवाली थाना से गुलजार पोखर होते हुए नीलम चौक तक अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को मुश्किलें आयेगी.
क्योंकि इससे पूर्व जब मुंगेर में अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ किया गया था तो इसी मार्ग में प्रशासन के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गयी थी और अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन पर पथराव किया था. उस घटना के बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोक दिया गया था. लगभग सात वर्ष बाद शहर में पुन: अतिक्रमण हटाओ अभियान तो प्रारंभ किया गया. किंतु दो ही दिनों में उस पर ब्रेक लग गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










