आज भी बाधित रहेगी मुंगेर शहर में विद्युत आपूर्ति
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Dec 2016 5:11 AM
विज्ञापन

मोहनगंज बाजार में 48 घंटे से ब्लैक आउट तारापुर :प्रखंड क्षेत्र का मोहनगंज बाजार बीते 48 घंटे से अंधेरे में डूबा है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात मोहनगंज के चौरा नदी पुल के समीप स्थित 200 केबीए का विद्युत ट्रान्सफार्मर में एक वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसके कारण ट्रांसफाॅर्मर के तार […]
विज्ञापन
मोहनगंज बाजार में 48 घंटे से ब्लैक आउट
तारापुर :प्रखंड क्षेत्र का मोहनगंज बाजार बीते 48 घंटे से अंधेरे में डूबा है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात मोहनगंज के चौरा नदी पुल के समीप स्थित 200 केबीए का विद्युत ट्रान्सफार्मर में एक वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसके कारण ट्रांसफाॅर्मर के तार में खराबी आ गयी और इसके बाद यहां बिजली गुल है. अभियंता अबतक यहां विद्युत व्यवस्था को चालू करने की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी है. क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. साथ ही न तो घरों का समरसेबल चल रहा और न ही मनोरंजन के साधन. हाल यह है कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को इधर-उधर जाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










