बीएचएमएस के छात्रों ने किया प्रदर्शन, जाम

Updated at :22 Dec 2016 7:03 AM
विज्ञापन
बीएचएमएस के छात्रों ने किया प्रदर्शन, जाम

फीस वृद्धि का विरोध प्रिंसिपल, शिक्षक तथा चिकित्सकों को बनाया बंधक मुंगेर : दी टेम्पुल ऑफ हैनिमैन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को प्रधान डाकघर के पास मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया़ साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर […]

विज्ञापन

फीस वृद्धि का विरोध

प्रिंसिपल, शिक्षक तथा चिकित्सकों को बनाया बंधक
मुंगेर : दी टेम्पुल ऑफ हैनिमैन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के छात्र-छात्राओं ने फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को प्रधान डाकघर के पास मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया़ साथ ही कॉलेज के मुख्य गेट में तालाबंदी कर दो घंटे तक प्रिंसिपल, शिक्षक तथा चिकित्सकों को बंधक बनाये रखा तथा शासी निकाय के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की़ कोतवाली थाना पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद छात्र वार्ता के लिए तैयार हुए. इसके बाद जाम हटाया गया.
छात्र अनुरंजन कुमार, मो आसिफ, अविनाश कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य ने बताया कि सत्र का छह माह बीत चुका है, बावजूद पार्ट-2 से पार्ट-4 तक नये सत्र में एक भी छात्रों का नामांकन नहीं हो पाया है़ छात्रों ने बताया कि पूर्व में नये सत्र के नामांकन में फीस के तौर पर 15 हजार रुपये लिये जाते थे़ इसे इस बार चार गुणा बढ़ा कर 60 हजार रुपये कर दिया गया है़ फीस के नाम पर वे सभी छात्र इतने बड़े रकम को वहन करने में असक्षम हैं. इस बात को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर जिलाधिकारी तक के पास वे लोग लगातार चक्कर लगा रहे हैं, किंतु कोई उनकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है़ इस कारण आक्रोशित होकर तालाबंदी तथा सड़क जाम करने का रास्ता अपनाना पड़ा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन