व्यवसायी पर जानलेवा हमला
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Dec 2016 6:30 AM
विज्ञापन

पूर्व में भी गोली मार अपराधियों ने किया था गंभीर रूप से घायल बाल- बाल बचे व्यवसायी गढ़हारा : सहायक थाना गढ़हारा क्षेत्र के रेलवे बाजार के व्यवसायी अर्जुन सिंह पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार दुकान बंद कर घर जाने के दौरान रास्ते में […]
विज्ञापन
पूर्व में भी गोली मार अपराधियों ने किया था गंभीर रूप से घायल
बाल- बाल बचे व्यवसायी
गढ़हारा : सहायक थाना गढ़हारा क्षेत्र के रेलवे बाजार के व्यवसायी अर्जुन सिंह पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है.मिली जानकारी के अनुसार दुकान बंद कर घर जाने के दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाये सशस्त्र अपराधियों ने व्यवसायी पर गोली चला दी. इस घटना में व्यवसायी श्री सिंह बाल- बाल बच गये. सूचना पाकर गढ़हारा थाना अध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली.घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया.यह घटना 20 दिसंबर की रात करीब पौने दस बजे हुई. व्यवसायी श्री सिंह अपनी दुकान बंद कर पुरानी बाजार स्थित अपना घर जा रहे थे. पुरानी बाजार चौक पर पूर्व से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने श्री सिंह को पकड़ लिया. इस पर वे जोर-जोर से शोर करने लगे. हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. इस दौरान वे साइकिल से नीचे गिर गये. और बाल-बाल बच गये.
हमलावर अपराधी कील गढ़हरा की ओर भाग गया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ वहां पर लग गयी. करीब पांच वर्ष पूर्व भी गढ़हारा में श्री सिंह को अपराधियों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है. इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है.
घटना के बाद एसपी रंजीत कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










