सफाईकर्मी की हड़ताल से व्यवस्था चरमरायी

मुंगेर : एनजीओ के माध्यम से सदर अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये़ जिसके कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है़ विभिन्न वार्डों में भरती मरीजों के साथ-साथ पदाधिकारियों को भी गंदे कार्यालय में ही समय बितानी पड़ रही है़ सफाई कर्मी मुकेश कुमार, रंजन […]
मुंगेर : एनजीओ के माध्यम से सदर अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये़ जिसके कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है़ विभिन्न वार्डों में भरती मरीजों के साथ-साथ पदाधिकारियों को भी गंदे कार्यालय में ही समय बितानी पड़ रही है़ सफाई कर्मी मुकेश कुमार, रंजन कुमार, रविंद्र कुमार राउत, टिंकू हाड़ी राउत, गणेश राउत व लालबाबू राउत ने बताया कि वे लोग ज्ञान भारती एनजीओ के अंदर सदर अस्पताल में सफाई का काम करते हैं. उनलोगों को मजदूरी के नाम पर सिर्फ 165 रुपये ही दिये जाते हैं, जो महंगाई के दौर में काफी कम है़
बावजूद एनजीओ द्वारा पिछले दो महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है़ उनलोगों को हर दिन राशन खरीद कर लाना पड़ता है, तभी उनके घर चूल्हा जल पाता है़ दुकानदार ने अब उन्हें उधार में राशन देना भी बंद कर दिया है़ जिसके कारण उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार में भूखमरी की स्थिति पैदा हो गयी है़ वहीं सफाईकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सदर अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है़ विभिन्न वार्डों में जहां गंदगी फैलने लगी है, वहीं अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर कूड़े का अंबार जमा हो गया है़ हाल यह है कि प्रसव केंद्र तथा इमरजेंसी वार्ड में फैली गंदगी के कारण मरीजों में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गयर है़ जबकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










