भाई-बहन ने चोर को पकड़ा किया पुलिस के हवाले

Updated at :22 Dec 2016 6:18 AM
विज्ञापन
भाई-बहन ने चोर को पकड़ा किया पुलिस के हवाले

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी चंदन नगर में मंगलवार की रात चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जबकि अन्य चोर समान लेकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये चोर को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. सुमन कुमारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी चंदन नगर में मंगलवार की रात चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जबकि अन्य चोर समान लेकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये चोर को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. सुमन कुमारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.

नौवागढ़ी चंदन नगर निवासी सुमन कुमारी के घर मंगलवार की रात चोर घुस गये. वह अपनी नानी और भाई के साथ घर में सोयी हुई थी. घर में खट-खट आवाज होने पर दोनों भाई-बहन जग गये और हल्ला करने लगे. एक चोर को पकड़ने गया तो चोर ने उसके भाई के सिर पर डंडा से प्रहार कर भाग गया. नाथ टोला निवासी नौवदेव चौधरी का पुत्र गुड्डू दुकान का बक्सा लेकर भाग रहा था. इसी क्रम में दोनों भाई-बहन ने मिल कर पकड़ लिया. भागने वाला चोर चार हजार रूपया एवं सैमसंग का मोबाइल लेकर भाग गया.
जबकि पकड़े गये चोर को मुफस्सिल थाना पुलिस को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सुमन कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार चोर से उसके साथियों की जानकारी ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन