पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Dec 2016 4:02 AM
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर पुलिस के रात्रि गश्ती को अपराधियों द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है. इस बार अपराधियों ने सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शहजाद के तोपखाना बाजार स्थित घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के समान चुरा लिया. इस मामले में किरायेदार सदर अस्पताल के प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन के […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर पुलिस के रात्रि गश्ती को अपराधियों द्वारा लगातार चुनौती दी जा रही है. इस बार अपराधियों ने सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मो शहजाद के तोपखाना बाजार स्थित घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के समान चुरा लिया. इस मामले में किरायेदार सदर अस्पताल के प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन के बयान पर कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मो शहजाद अपने निजी काम से दिल्ली गये हुए थे.
घर के ऊपरी तल पर किरायेदार सदर अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन रहते हैं. शनिवार को वे भी अपने घर बेगूसराय गया था. रविवार की रात चोरों ने घर के मेन गेट का ताला काट दिया और पहले मो. शहजाद के कमरों को निशाना बनाया. कमरा का ताला तोड़ कर चोर 32 इंच का एलइडी टीवी, माइक्रोवेब, दो सूटकेश एवं महंगी दिवाल घड़ी चोरी कर ली. चोरों ने घर में रखे खाने-पीने के समान भी चुरा लिया. इसके बाद चोरों ने ऊपरी तल पर रह रहे अस्पताल प्रबंधक के कमरों का ताला तोड़ा और
उससे 32 इंच का इलइडी टीवी, कंप्यूटर सेट, लैप टॉप एवं तीन महंगा कंबल चोरी कर लिया. सुबह में जब आस-पड़ोस के लोगों घर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना फोन पर मो. शहजाद एवं मो. तौसिफ को दी. सोमवार को मो. तौसिफ हसनैन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित सूचना कोतवाली थाना में दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
कहते हैं थानाध्यक्ष : कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










