लूट का मास्टर माइंड व एक डॉक्टर गिरफ्तार

Updated at :21 Dec 2016 4:01 AM
विज्ञापन
लूट का मास्टर माइंड व एक डॉक्टर गिरफ्तार

हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना पुलिस ने लूटकांड के फरारी अभियुक्त जगतपुरा के अभिषेक कुमार को बढौना के वासुकी मंडल के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी शामपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को गश्ती के दौरान बढौना के समीप लूटकांड का मास्टर माइंड गंगटा निवासी प्रिंस […]

विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना पुलिस ने लूटकांड के फरारी अभियुक्त जगतपुरा के अभिषेक कुमार को बढौना के वासुकी मंडल के घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह जानकारी शामपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को गश्ती के दौरान बढौना के समीप लूटकांड का मास्टर माइंड गंगटा निवासी प्रिंस कुमार को दो देशी कट्टा व छ: जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था
और उसकी मोटर साइकिल संख्या बीआर 08 सी /1418 को बरामद किया गया था. दो अभियुक्त भागने में सफल रहा था. उसमें जगतपुरा निवासी अभिषेक कुमार भी था. जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दूसरी ओर दुष्कर्म की शिकार बच्ची को क्लनिक में छिपा कर इलाज करने वाले प्राइवेट चिकित्सक डॉ विनोद कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन