20 जनवरी को होनेवाला पं उपचुनाव स्थगित

Updated at :20 Dec 2016 8:21 AM
विज्ञापन
20 जनवरी को होनेवाला पं उपचुनाव स्थगित

मुंगेर : अगामी 20 जनवरी को जिले में होने वाले पंचायत उपचुनाव को स्थगित कर दिया है़ जिसके कारण अब चुनाव की अधिसूचना बाद में जारी की जायेगी़ विदित हो कि 19 दिसंबर को ही पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना एवं प्रपत्र-5 में सूचना का प्रकाशन किया जाना तय किया गया था़ जिसको लेकर विभिन्न […]

विज्ञापन
मुंगेर : अगामी 20 जनवरी को जिले में होने वाले पंचायत उपचुनाव को स्थगित कर दिया है़ जिसके कारण अब चुनाव की अधिसूचना बाद में जारी की जायेगी़ विदित हो कि 19 दिसंबर को ही पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना एवं प्रपत्र-5 में सूचना का प्रकाशन किया जाना तय किया गया था़ जिसको लेकर विभिन्न पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी थी़ किंतु जिले भर में रिक्त पड़े 256 पदों का चुनाव अब अगले निर्देश तक टल गयी है़
हवेली खड़गपुर में रिक्त हैं सबसे अधिक पद: जिले भर के विभिन्न पंचायतों में कुल 256 पद रिक्त पड़े हुए हैं.जिसके कारण संबंधत पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है़ जिले में सबसे अधिक हवेली खड़गपुर प्रखंड में पंच के 65 तथा वार्ड सदस्य के 6 पद रिक्त हैं. वहीं दूसरे स्थान पर सदर प्रखंड है, जहां पंच के 29 तथा वार्ड सदस्य का कुल 10 पद खाली पड़ा हुआ है़ हालांकि जिले भर में एक भी प्रखंड ऐसे नहीं हैं, जहां उपचुनाव की नौबत नहीं आयेगी़ जिसमें सबसे अधिक पंच पद का सीट रिक्त है़ं वैसे तो जिले भर में कुल 101 पंचायत हैं, किंतु इनमें से 80 पंचायतों में ही उपचुनाव होना है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन