राजद की कार्यकारिणी की सूची जारी

Updated at :19 Dec 2016 7:31 AM
विज्ञापन
राजद की कार्यकारिणी की सूची जारी

मुंगेर : मुंगेर जिला राजद के नये कार्यकारिणी की सूची रविवार को जारी कर दी गयी. सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह गांव में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष प्रमोद यादव ने 48 सदस्यीय जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा की. जिसका उपस्थित नेताओं ने हाथ उठा कर स्वागत किया. […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर जिला राजद के नये कार्यकारिणी की सूची रविवार को जारी कर दी गयी. सदर प्रखंड के मिर्जापुर बरदह गांव में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष प्रमोद यादव ने 48 सदस्यीय जिला पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों के नामों की घोषणा की. जिसका उपस्थित नेताओं ने हाथ उठा कर स्वागत किया. जिला राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में 6 उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता,

1 कोषाध्यक्ष, 10 महासचिव व 9 सचिव बनाये गये है. प्रो शब्बीर हसन, वंशीधर दामोदर यादव, मो. परवेज चांद, पंकज यादव, युगल किशोर राय, विशुनदेव बिंद, संजय पासवान को जिलाध्यक्ष, मंटू शर्मा को प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता व भावानंद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जिला महासचिव पद पर प्रभात कुमार पियूष, प्रभाकर सिंह, अरविंद कुमार यादव, कन्हैया सिंह, रणजीत कुमार गुप्ता, रणधीर राय, अरविंद कुमार चौरसिया, मनोज कापरी, मंटू यादव, कुंदन यादव को मनोनीत किया है. जबकि सचिव पद के लिए विजय यादव, मो सन्नी, मदन कुमार यादव, शिव शर्मा, प्रेम कुमार यादव, मो रिजवान, मो एफएम हुसैन राजू, नवीन भारती, अशोक यादव एवं कार्य समिति सदस्य के रूप में नरेश सिंह यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण यादव,

अच्छे लाल पासवान, मोतिउर रहमान, विनय सिंह, पंडित जय कुमार शर्मा, योगेश्वर गोस्वामी, मो. जांहागीर, श्रीकांत यादव, अमर भगत, अर्जुन मंडल, उमेश हेंब्रम, विद्यानंद सिंह, शैलेंद्र यादव, जर्मनी यादव, मो औरंजेब एवं मो जफर अहमद को शामिल किया गया है. जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि संगठन में अनुशासन का बहुत महत्व है. अनुशासनहीनता संगठन को कमजोर बनाती है. इसलिए आने वाले समय में एक जिला राजद अनुशासन समिति का भी गठन किया जायेगा. मौके पर नागेश्वर प्रसाद यादव, मोइन राइ, बबीता भारती, असरफी यादव, संतोष कुमार यादव, इसरारूल हक, देवकीनंदन सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन