मुंगेर के शहरी क्षेत्र में तीन दिनों तक पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुंगेर : मुंगेर शहरी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 18, 19 एवं 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जायेगी. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति ने बताया कि कर्णचौड़ा विद्युत उपकेंद्र के 33 हजार फीडर का तार व पोल कई […]
मुंगेर : मुंगेर शहरी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 18, 19 एवं 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जायेगी. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद प्रजापति ने बताया कि कर्णचौड़ा विद्युत उपकेंद्र के 33 हजार फीडर का तार व पोल कई स्थानों पर बदलने के कारण इस ग्रिड से जुड़े शहरी क्षेत्र में तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति को बंद किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने जरूरत के अनुरूप पानी का संग्रह कर लें. साथ ही आवश्यकतानुसार कार्यों का निष्पादन कर लें. ताकि विद्युत आपूर्ति नहीं होने से कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










