शराबबंदी को बेअसर कर रहे माफिया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Dec 2016 3:13 AM
विज्ञापन

मुंगेर सर्वाधिक विदेशी शराब, तस्कर व विक्रेता को पकड़ने वाला टॉप थ्री िजले में एक प्रतिबंध के बावजूद मुंगेर मुख्यालय सहित जिले भर में बड़े पैमाने पर ऊंचे दामों पर लोगों मुहैया करायी जा रही शराब मुंगेर : सरकार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी कर रखी है. पुलिस लगातार शराब तस्करी व बिक्री के खिलाफ […]
विज्ञापन
मुंगेर सर्वाधिक विदेशी शराब, तस्कर व विक्रेता को पकड़ने वाला टॉप थ्री िजले में एक
प्रतिबंध के बावजूद मुंगेर मुख्यालय सहित जिले भर में बड़े पैमाने पर ऊंचे दामों पर लोगों मुहैया करायी जा रही शराब
मुंगेर : सरकार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी कर रखी है. पुलिस लगातार शराब तस्करी व बिक्री के खिलाफ अभियान चला कर शराब व कारोबारी को पकड़ रही है. मुंगेर सर्वाधिक विदेशी शराब, तस्कर एवं बिक्रेता को पकड़ने वाला राज्य का टॉप थ्री में शामिल है. लेकिन शराब नेटवर्क से जुड़े माफिया शराबबंदी को मुंगेर में बेअसर कर सरकार और प्रशासन को खुली चुनौती दे रही. शराब माफियाओं के रैकेट को ध्वस्त करने में पुलिस के पसीने छूटे रहे. यही कारण है कि लाख प्रतिबंध के बावजूद मुंगेर मुख्यालय सहित जिले भर में बड़े पैमाने पर ऊंचे दामों पर लोगों को शराब मुहैया हो रही.
मुनाफा देख शराब के कारोबार से जुड़ा रवि : रवि शर्मा पूर्व से ही आपराधिक प्रवृति का है. मुंगेर में वह हथियार तस्करी के लिए जाना जाता है. कोर्ट हाजत में कैदी को मोबाइल देते वर्ष 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया था. एसपी आशीष भारती ने बताया कि वह हथियार निर्माण व तस्करी के मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है. इधर शराबबंदी लागू होने के बाद अधिक मुनाफा देख कर रवि शर्मा अवैध शराब के कारोबार से जुड़ गया. एसपी ने बताया कि उसके घर में कई तहखाने मिले हैं. टाइल्स हटाने पर तहखाना तो मिला ही, पूजा स्थल पर भी तहखाना बना हुआ था. जिसमें शराब व हथियार छिपा कर रखा जाता है.
नवंबर महीने में 250 लीटर शराब बरामद : मुंगेर पुलिस सिर्फ नवंबर महीने में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 250 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. पूरबसराय ओपी ने 2.1 लीटर, बरियारपुर ने 159 लीटर, जमालपुर व इस्टकॉलोनी 4.5-4.5 सहित मुफस्सिल, संग्रामपुर व अन्य थानों ने शराब बरामद किया.
शराब माफियाओं के रैकेट को ध्वस्त करने में पुलिस के छूट रहे पसीने
मुंगेर में मंदिर-मसजिद के समीप बड़े पैमाने पर शराब का काला कारोबार हो रहा है. शुक्रवार को शादीपुर बड़ी दुर्गा स्थान के समीप कुख्यात हथियार तस्कर रवि शर्मा एवं योगी साह के घर से पुलिस ने छापेमारी में रॉयल स्टैग कंपनी के 175 एमएल का 144 पीस, 350 एमएल का 264 पीस, 750 एमएल का 35 एवं ओल्डमंक रम के 750 एमएल का 10 पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद की. साथ ही शराब लदे दो विक्टा वाहन को भी जब्त किया. जिससे यह बात खुल कर सामने आ गया कि मंदिर के आड़ में यहां शराब का कारोबार संचालित हो रहा है. पिछले दिनों कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर गोढ़ी टोला के समीप कामा स्थान मंदिर में शराब के कारोबारी का लोगों ने विरोध किया था. लोगों ने सड़क पर उतर कर आंदोलन तक किया. बावजूद आजतक शराब माफियाओं के रैकेट को पुलिस ध्वस्त नहीं कर पा रही है.
दिसंबर में बरामदगी
1 दिसंबर को बरियारपुर पुलिस ने पुआल लदे पिकअप भान से अंडे के 34 कार्टून में विदेशी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार
11 दिसंबर को वासुदेवपुर ओपी पुलिस ने चंडी स्थान में माला देवी को 180 एमएल के 12 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
14 दिसंबर को नयारामनगर थाना पुलिस ने 200 पाउच देसी शराब के साथ लल्लू पोखर निवासी विक्की सहनी को किया गिरफ्तार
कहते हैं एसपी
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि सभी थाना को शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ अलर्ट किया गया है. जिस थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार होगा अथवा पुलिस की संलिप्तता की जानकारी मिलेगी. तत्काल वैसे पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मुंगेर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










