शराबबंदी से घटा अपराध : डीएम

Updated at :18 Dec 2016 3:13 AM
विज्ञापन
शराबबंदी से घटा अपराध : डीएम

मुंगेर सदर : सदर प्रखंड के सुतुरखाना गांव में शनिवार को बिहार महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में शराबबंदी को लेकर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन समारोह आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. आम जनों को मुख्यमंत्री के सात निश्चय से भी अवगत कराया गया. डीएम ने […]

विज्ञापन

मुंगेर सदर : सदर प्रखंड के सुतुरखाना गांव में शनिवार को बिहार महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में शराबबंदी को लेकर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन समारोह आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. आम जनों को मुख्यमंत्री के सात निश्चय से भी अवगत कराया गया. डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय में हर घर बिजली, नल का जल, शौचालय, पक्की सड़क-नाली के साथ ही शराबबंदी भी एक महत्वपूर्ण कार्य है.

जिसे मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी की आवाज पर राज्य भर में पूरी शक्ति से लागू किया. शराबबंदी के कारण बड़ी-बड़ी घटनाओं में काफी कमी आयी है. इतना ही नहीं शराब बंदी के कारण ही इस बार राज्य में सभी पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग हो जाने पर राज्य को राजस्व की भारी क्षति हुई थी. उसके बाद शराब ही एक ऐसा व्यवसाय था जिससे राज्य सरकार को काफी राजस्व की प्राप्ति होती थी. किंतु बिहार सरकार ने आम जनों को नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए बड़े नुकसान को भी बर्दाश्त किया. शराबबंदी के बाद राज्य भर में काफी खुशहाली आई है

. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, महादलित प्रभारी राकेश कुमार विकास मित्र, जिला समन्वयक अशोक दास, लाल बहादुर चौधरी एवं सुनील चौधरी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन