सोमवार को बंद रहेंगी फुटपाथी दुकान

मुंगेर : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रभावित फुटपाथ के दुकानदार सोमवार को दुकान बंद रखेंगे. क्योंकि इन लोगों को अबतक प्रशासन द्वारा व्यवसाय करने के लिए फुटपाथ पर स्थल उपलब्ध नहीं कराया गया है. शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष मो. आरिफ का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथी […]
मुंगेर : अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रभावित फुटपाथ के दुकानदार सोमवार को दुकान बंद रखेंगे. क्योंकि इन लोगों को अबतक प्रशासन द्वारा व्यवसाय करने के लिए फुटपाथ पर स्थल उपलब्ध नहीं कराया गया है. शहरी फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष मो. आरिफ का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों को बेरोजगार कर दिया है.
इस संबंध में नगर निगम में भी आवेदन भी दिया गया. लेकिन अबतक फुटपाथ विक्रेताओं को स्थल तक उपलब्ध नहीं कराया गया है और निगम प्रशासन द्वारा लगातार जुर्माना वसूला जा रहा है. जिसके विरोध में सोमवार को शहर के पूरबसराय, कौड़ा मैदान, एक नंबर ट्रैफिक पर लगने वाली सभी दुकानें बंद रहेगी और जुलूस निकाला जायेगा. अपने हक की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










