मुंगेर में पत्थर माफिया ने जमादार को ट्रैक्टर से रौंदा, स्थिति नाजुक

Updated at :15 Dec 2016 11:47 AM
विज्ञापन
मुंगेर में पत्थर माफिया ने जमादार को ट्रैक्टर से रौंदा, स्थिति नाजुक

मुंगेर : जिले में पत्थर माफिया बेलगाम हो गये हैं. स्थिति यह है कि उन्हें पुलिस और प्रशासन का बिल्कुल भय नहीं है. पत्थर माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन को रोकने के लिये पुलिस लगातार उपाय कर रही है लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है. आज उस वक्त पुलिस टीम के होश उड़ गये […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले में पत्थर माफिया बेलगाम हो गये हैं. स्थिति यह है कि उन्हें पुलिस और प्रशासन का बिल्कुल भय नहीं है. पत्थर माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन को रोकने के लिये पुलिस लगातार उपाय कर रही है लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा है. आज उस वक्त पुलिस टीम के होश उड़ गये जब पत्थर माफिया ने जांच के लिये गयी पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम में शामिल जमादार पर को माफिया ने ट्रैक्टर से रौंद दिया है. जमादार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद गंभीर स्थिति में जमादार को अस्पताल में भरती कराया गया है. बताया जा रहा है कि स्थिति काफी नाजुक है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन