प्रधानाध्यापक की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated at :15 Dec 2016 5:31 AM
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विद्यालय के गेट पर विरोध करते ग्रामीण. बरयिारपुर : सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मध्य विद्यालय दीवानी टोला के प्रधानाध्यापक की मनमानी के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. विद्यालय में जहां पठन-पाठन की व्यवस्था चरमरा गयी है. वहीं बच्चों के एमडीएम में भी गड़बड़ी की जा रही. बदहाली यह […]

विज्ञापन

विद्यालय के गेट पर विरोध करते ग्रामीण.

बरयिारपुर : सदर प्रखंड अंतर्गत तारापुर दियारा पंचायत के मध्य विद्यालय दीवानी टोला के प्रधानाध्यापक की मनमानी के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. विद्यालय में जहां पठन-पाठन की व्यवस्था चरमरा गयी है. वहीं बच्चों के एमडीएम में भी गड़बड़ी की जा रही. बदहाली यह है कि विद्यालय में बने शौचालय का उपयोग बच्चों को नहीं कर दिया जाता और बच्चे खुले में शौच जाते हैं. स्थानीय ग्रामीण रामदेव सहनी, दशरथ मंडल, शंकर मंडल, अरुण कुमार, नारायण मंडल, सुबोध मंडल सहित अन्य ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा हमेशा मनमानी की जाती है. मीनू के अनुसार बच्चों को एमडीएम भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है.
विद्यालय में बने शौचालय का भी प्रयोग प्रधानाध्यापक ही करते हैं. बच्चे को खुले में शौच जाना पड़ता है. प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व में ही शिक्षकों को सूचना दे दी गयी है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश राम ने बताया कि प्रधानाध्यापक को बुला कर अविलंब शौचालय को खुलवाया जायेगा. इधर ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय के समय में बदलाव किया गया है. किंतु इस विद्यालय में प्रशासनिक आदेश का कोई मायने नहीं है. शिक्षक रविश कुमार, प्रियंका सिन्हा, संजय कुमार का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के समय बदलाव के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गयी. विदित हो कि जिलाधिकारी का निर्देश है कि बढ़ते ठंड को देखते हुए कक्षा पांच तक के विद्यालय बंद रहेंगे और कक्षा षष्ठ से +2 तक के विद्यालय 10:30 से 03:30 बजे तक खोला जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन