महिला मेडिकल वार्ड खाली, बेड पर बकरों का बसेरा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Dec 2016 6:58 AM
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वार्ड को खुला छोड़ दिया गया मुंगेर : पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल का महिला मेडिकल वार्ड पूरी तरह खाली है़ संयोग की बात है कि वार्ड में एक भी महिला भरती नहीं है़ किंतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वार्ड को खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण वार्ड में […]
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वार्ड को खुला छोड़ दिया गया
मुंगेर : पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल का महिला मेडिकल वार्ड पूरी तरह खाली है़ संयोग की बात है कि वार्ड में एक भी महिला भरती नहीं है़ किंतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वार्ड को खुला छोड़ दिया गया है, जिसके कारण वार्ड में बकरों का राज हो गया है़ बेड बदल-बदल कर बकरे यहां आराम फरमाते नजर आ रहे है़ वहीं वार्ड इंचार्ज तथा सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बनी है.
चिकित्सकीय जानकारों के अनुसार मरीजों के इस्तेमाल में आने वाले बेड को स्वच्छ रखा जाना बेहद जरूरी माना जाता है़ जिससे मरीजों को किसी प्रकार के संक्रमण का शिकार न होना पड़े़ किंतु सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में बेड पर आवारा कुत्ते व बकरों का विचरन करना आम बात है़ रविवार को महिला मेडिकल वार्ड में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया़ वार्ड में कुल 12 बेड लगे हुए हैं, किंतु इसमें पिछले दो दिनों से एक भी मरीज को भरती नहीं किया गया है़
वहीं वार्ड का सभी दरबाजा खुला रहने के कारण इसमें बाहरी बकरे अपना आरामगाह बना चुके हैं. वार्ड के समीप ही इंचार्ज का कमरा भी है तथा बाहर एक सुरक्षा गार्ड 24 घंटे मुस्तैद रहते हैं. बावजूद वार्ड में बकरे के प्रवेश को नहीं रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है़
कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक
अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा गार्डों को हिदायद दी गयी है कि अस्पताल के भीतर किसी भी जानवर को प्रवेश नहीं करने दिया जाये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










