विकसित बिहार के लिए विशेष दर्जा जरूरी : ललन सिंह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Dec 2016 6:09 AM
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निश्चय योजना के दौरान होगा इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह शनिवार की शाम ऐतिहासिक पोलो मैदान में शुरू हुआ. राज्य के जल संसाधन सह योजना एवं विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार व पंचायती राज […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निश्चय योजना के दौरान होगा इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास
मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव का तीन दिवसीय समारोह शनिवार की शाम ऐतिहासिक पोलो मैदान में शुरू हुआ. राज्य के जल संसाधन सह योजना एवं विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमार व पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया. मौके पर स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय, तारापुर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी, विधान पार्षद तनवीर अख्तर, प्रमंडलीय आयुक्त नवीन चंद्र झा व डीआइजी वरुण कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे.
महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार ने अपने बलबूते विकास दर के लक्ष्य को हासिल किया है, लेकिन विकसित बिहार बनाने के लिए राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है. यूं तो केंद्र सरकार ने यह दर्जा अब तक नहीं दिया है, पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो हम विकास में महाराष्ट्र व गुजरात से भी आगे होंगे.
उन्होंने स्थापना दिवस पर मुंगेरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थापना दिवस के अवसर पर मुंगेरवासियों को विश्वविद्यालय का तोहफा दिया है और निश्चय यात्रा के दौरान अगले माह मुंगेर में इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी जायेगी. मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुंगेर का तेजी से विकास हो रहा है और सरकार इस दिशा में सात निश्चय के माध्यम से सड़क, नाली, पानी, शौचालय, बिजली उपलब्ध करा रही है.
आज के दिन हम सबों को मुंगेर के विकास का संकल्प लेने का दिन है, ताकि यहां का गांव, पंचायत, प्रखंड विकसित हो सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के प्रभारी मंत्री सह राज्य के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने की. जिला पदाधिकारी उदय कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया.
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मुंगेर स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव प्रारंभ
दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन करते मंत्रीगण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










