बाजार समिति शिफ्ट करने के विरोध में बंद रही सब्जी मंडी

Updated at :04 Dec 2016 6:07 AM
विज्ञापन
बाजार समिति शिफ्ट करने के विरोध में बंद रही सब्जी मंडी

सफियाबाद बाजार समिति जाने से थोक विक्रेताओं ने किया इनकार, शिलान्यास पर उठाये कई सवाल मुंगेर : जिला स्कूल मैदान से सब्जी मंडी को हटा कर सफियाबाद बाजार समिति शिफ्ट करने के विरोध में शनिवार को सब्जी व्यवसायियों ने मंडी को बंद रखा और विरोध प्रकट किया. सब्जी के थोक विक्रेता जहां किसी भी कीमत […]

विज्ञापन

सफियाबाद बाजार समिति जाने से थोक विक्रेताओं ने किया इनकार, शिलान्यास पर उठाये कई सवाल

मुंगेर : जिला स्कूल मैदान से सब्जी मंडी को हटा कर सफियाबाद बाजार समिति शिफ्ट करने के विरोध में शनिवार को सब्जी व्यवसायियों ने मंडी को बंद रखा और विरोध प्रकट किया. सब्जी के थोक विक्रेता जहां किसी भी कीमत पर सफियाबाद जाने को तैयार नहीं हैं. वहीं इस मुद्दे को लेकर राज्य के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं शैलेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा, तािक इस दिशा में इसका निदान किया जा सके.
बंद रही सब्जी मंडी
अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने जिला स्कूल मैदान में चल रहे सब्जी मंडी को सफियाबाद बाजार समिति में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. इसके विरोध में व्यवसायियों ने शनिवार को मंडी को बंद रखा और बाजार समिति नहीं जाने का निर्णय लिया. इसके लिए नगर निगम द्वारा छह दिसंबर अंतिम तिथि घोषित की गयी है. सब्जी मंडी में आज वीरानी छायी रही और जिसका प्रभाव मुंगेर में खुदरा सब्जी बाजार पर भी दिखा. बाजार में सब्जी का अभाव रहा. दूसरी ओर सब्जी मंडी के कारोबारी गुड्डु राइन ने बताया कि मंडी बंद रहने से लगभग दस लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है. उन्होंने बताया कि नगर निगम प्रशासन का निर्णय पूरी तरह गलत है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा.
व्यवसायियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुंगेर स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह में भाग लेने पहुंचे राज्य के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को व्यवसायियों ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में व्यवसायी संघ के सचिव गुड्डु राइन ने कहा है कि नगर निगम द्वारा जिला स्कूल से सब्जी मंडी को हटा कर कृषि बाजार सफियाबाद शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. जबकि सफियाबाद शहर से 5 किलोमीटर दूर है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है.
उन्होंने कहा कि फरवरी 2014 में ललन सिंह ने पूरबसराय स्थित बसंती तालाब में थोक सब्जी मंडी निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया था, लेकिन तीन वर्ष बीतने को है और आजतक इसका कोई अतापता नहीं है. व्यवसायियों ने नगर निगम प्रशासन से विकल्प के रूप में चक्षुदान के निकट मनसा नगर में (निगम की जमीन है जहां कूड़ा फेंका जाता है)जगह उपलब्ध कराने की मांग की है. कहा कि वहां जो भी किराया होगा उसका व्यवसायी भुगतान करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन