गली-नाली निश्चय में मुंगेर को मिला 1.98 करोड़

Updated at :03 Dec 2016 8:36 AM
विज्ञापन
गली-नाली निश्चय में मुंगेर को मिला 1.98 करोड़

मुंगेर : मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना को मूर्त रूप देने के लिए नगर विकास व आवास विभाग ने मुंगेर जिले के नगर निकाय को 1.98 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. जिसके तहत नगर निगम मुंगेर को 1.20 करोड़, नप जमालपुर को 59 लाख व नगर पंचायत हवेली खड़गपुर को 18 लाख रुपये […]

विज्ञापन
मुंगेर : मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना को मूर्त रूप देने के लिए नगर विकास व आवास विभाग ने मुंगेर जिले के नगर निकाय को 1.98 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. जिसके तहत नगर निगम मुंगेर को 1.20 करोड़, नप जमालपुर को 59 लाख व नगर पंचायत हवेली खड़गपुर को 18 लाख रुपये प्रदान की गयी है. यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए है. योजना के तहत नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना को मूर्त रूप देने के लिए विभागीय कार्रवाई तेज हो गयी है.
राशि से निगम के 45 वार्डों में कार्य किया जायेगा. पूर्व में भी मुंगेर नगर निगम ने मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत शहर के सभी 45 वार्डों के लिए एक-एक योजना अर्थात कुल 45 योजनाओं का चयन कर उसकी निविदा निकाली थी, जो लगभग 3.37 करोड़ का था. जिसके निविदा की प्रक्रिया सितंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी की गयी थी और कार्य करने की अवधि तीन माह निर्धारित है. इसके साथ ही जमालपुर नगर परिषद के 36 व हवेली खड़गपुर नगर पंचायत के 18 वार्डों में भी गली-नाली का निर्माण किया जाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन