बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Dec 2016 8:35 AM
विज्ञापन

मुंगेर. स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकाली. इसका शुभारंभ समाहरणालय से किया गया. डीडीसी रामेश्वर पांडेय, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय व एसडीओ कुंदन कुमार ने रैली को रवाना किया. इस रैली में अधिकांश बच्चे टाउन उच्च विद्यालय के थे, जो अपने प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी के नेतृत्व में साइकिल […]
विज्ञापन
मुंगेर. स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों ने शहर में रैली निकाली. इसका शुभारंभ समाहरणालय से किया गया. डीडीसी रामेश्वर पांडेय, जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय व एसडीओ कुंदन कुमार ने रैली को रवाना किया.
इस रैली में अधिकांश बच्चे टाउन उच्च विद्यालय के थे, जो अपने प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी के नेतृत्व में साइकिल लेकर निकले. आगे-आगे टाइगर मोबाइल का नेतृत्व कर रहे एके झा की टीम चल रही थी और पीछे-पीछे स्कूली बच्चों का जत्था. शहर भ्रमण कर बच्चों ने मुंगेर महोत्सव का आगाज किया. यह साइकिल रैली कष्टहरणी घाट पहुंच कर संपन्न हुई. जहां प्रशासनिक स्तर पर गंगा महाआरती किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










