पोस्टर में आराध्या व भाषण में प्रेरणा अव्वल

मुंगेर : विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को स्थानीय बीआरएम कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आइएससी की छात्रा कुमारी प्रेरणा भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही. जबकि इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा आबिदा अहमद द्वितीय एवं पल्लवी राज तृतीय स्थान पर रही. पोस्टर प्रदर्शनी में आराध्या श्रीवास्तव प्रथम, […]
मुंगेर : विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को स्थानीय बीआरएम कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आइएससी की छात्रा कुमारी प्रेरणा भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही. जबकि इंग्लिश ऑनर्स की छात्रा आबिदा अहमद द्वितीय एवं पल्लवी राज तृतीय स्थान पर रही. पोस्टर प्रदर्शनी में आराध्या श्रीवास्तव प्रथम, काजल भारती और प्रेरणा कुमारी द्वितीय तथा आबिदा अहमद व पल्लवी राज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही. निर्णायक की भूमिका डॉ सुरेन्द्र कुमार शीतांशु निभा रहे थे. भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने कहा कि एड्स मरीजों के साथ सहानुभूति पूर्वक और अच्छा व्यवहार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










