तीन दिसंबर को थोक सब्जी मंडी रहेगी बंद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Nov 2016 6:10 AM
विज्ञापन

बैठक करते सब्जी थोक विक्रेता. सब्जी मंडी के नाम पर मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास मुंगेर : मुंगेर के तत्कालीन सांसद सह वर्तमान में राज्य के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 1 फरवरी 2014 को पूरबसराय बसंती तालाब में मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए शिलान्यास किया था. तत्कालीन नगर आयुक्त एसएन […]
विज्ञापन
बैठक करते सब्जी थोक विक्रेता.
सब्जी मंडी के नाम पर मार्केटिंग कॉम्पलेक्स का शिलान्यास
मुंगेर : मुंगेर के तत्कालीन सांसद सह वर्तमान में राज्य के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 1 फरवरी 2014 को पूरबसराय बसंती तालाब में मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए शिलान्यास किया था. तत्कालीन नगर आयुक्त एसएन झा, महापौर कुमकुम देवी एवं उपमहापौर बेबी चंकी भी शिलान्यास के मौके पर मौजूद थे.
इसके लिए नगर निगम द्वारा कुल 6 करोड़ की लागत डीपीआार भी तैयार किया गया था. जिसमें घोषणा की गयी थी कि इसी स्थल पर नीचे तल पर सब्जी मंडी के लिए जगह उपलब्ध कराया जायेगा और उपरी तल पर मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनाया जायेगा. लेकिन यह योजना खटाई में पड़ गयी. हद तो यह है कि अब नगर निगम कह रही है कि यह जमीन ही उसकी नहीं है. वास्तव में निगम ने सांसद को अंधेरे में रह कर गलत ढंग से उनसे मार्केट कॉम्पलेक्स का शिलान्यास करा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










