पंचायत सचिव को धमकी, पूर्व जिप सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Nov 2016 6:08 AM
विज्ञापन

पंचायत सचिव दहशत में, कैसा होगा सीएम का सात निश्चय पूरा मुंगेर : सदर प्रखंड के कटरिया पंचायत के पंचायत सचिव देवेंद्र वर्मा को फोन पर पासवान टोली में विकास कार्य को बंद करने की धमकी दी गयी. जिससे मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हो रहा कार्य बंद हो गया. इस मामले में पंचायत […]
विज्ञापन
पंचायत सचिव दहशत में, कैसा होगा सीएम का सात निश्चय पूरा
मुंगेर : सदर प्रखंड के कटरिया पंचायत के पंचायत सचिव देवेंद्र वर्मा को फोन पर पासवान टोली में विकास कार्य को बंद करने की धमकी दी गयी. जिससे मुख्यमंत्री के सात निश्चय के तहत हो रहा कार्य बंद हो गया. इस मामले में पंचायत सचिव ने पूर्व जिप सदस्य कृष्ण मुरारी यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया है.
दर्ज प्राथमिकी में पंचायत सचिव देवेंद्र वर्मा ने कहा है कि 23 नवंबर को वह पंचायत के कटरिया गांव के पासवान टोली में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत विकास कार्य के लिये गये थे. उसी समय उनके मोबाइल पर फोन कर कृष्ण मुरारी यादव ने गाली-गलौज किया और तत्काल विकास कार्य नहीं करने की धमकी दी. वहां से मैं पंचायत के मुखिया के घर गया. इसी दौरान 10 मोटर साइकिल से मुरारी यादव एवं उपमुखिया फकरूद्दीन 10-12 अज्ञात व्यक्ति के साथ हसनपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया अनिल पासवान के घर राइफल के साथ पहुंचे और मुझे धमकी देकर बुलाया.
डर से मैं वहां नहीं गया तो मुरारी यादव ने धमकी दिया कि कोई विकास कार्य करोगे तो मार देंगे. उसने कहा कि धमकी के बाद वह दहशत में है. उन्होंने डीएम एवं एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाया है.
कहते हैं थानाध्यक्ष
मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि देवेंद्र वर्मा के बयान पर थाने में कांड संख्या 267/16 दर्ज की गयी है. जिसमें कृष्ण मुरारी यादव एवं फकरुद्दीन को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










