झुलसने से बच्चे की मौत, माता-पिता रेफर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Nov 2016 3:55 AM
विज्ञापन

खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से हुआ हादसा मुंगेर के शीतलपुर गांव की घटना मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग में झुलस कर जहां मासूम की मौत हो गयी. वहीं पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गये. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर […]
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से हुआ हादसा
मुंगेर के शीतलपुर गांव की घटना
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग में झुलस कर जहां मासूम की मौत हो गयी. वहीं पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गये. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.
बच्चे को गोद में लेकर बना रही थी खाना : सदर प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी बटेश्वर प्रसाद सिंह की बहू श्वेता सिंह उर्फ शिल्पी कुमारी शनिवार को अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे जन्मजय कुमार को गोद में लेकर खाना बना रही थी. इसी दौरान गैस लिक हुआ और आग श्वेता की साड़ी में पकड़ गयी. चीख-पुकार सुन कर श्वेता के पति आर्मी जवान राहुल कुमार दौड़ कर किचन में गये और पत्नी व बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे लोग बुरी तरह झुलस गये थे.
झुलसने से बच्चे…
ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लाया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. बुरी तरह झुलसे राहुल व श्वेता को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. मासूम की मौत के बाद जहां परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










