कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर हजारों की चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Nov 2016 3:53 AM
विज्ञापन

मुंगेर : शहर के बेटवन बाजार गोला रोड निवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने टीवी, नकदी एवं कुछ जरूरी कागजात की चोरी कर ली. इस मामले में अज्ञात चारों के खिलाफ कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कराया […]
विज्ञापन
मुंगेर : शहर के बेटवन बाजार गोला रोड निवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने टीवी, नकदी एवं कुछ जरूरी कागजात की चोरी कर ली.
इस मामले में अज्ञात चारों के खिलाफ कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज कराया गया है. चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे हमलोग खाना खाकर सो गये. सुबह पांच बजे जब मेरी नींद खुली तो घर से 32 इंच का टेलीविजन, मोबाइल गायब था. मेरी मां जमीनडिगरी ब्रांच पोस्ट ऑफिस की बीपीएम है और संबंधित कागजात जिस बक्के में रखती थी वह भी गायब था. मैने काफी छानबीन कि तो मेरे घर के बगल वाले मस्जिद के समीप बक्सा फेंका हुआ था.
जिसमें रखे 8700 रुपया व कई जरूरी कागजाता भी गायब थे. उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. विदित हो कि इससे पूर्व भी स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय के शास्त्रीनगर मुहल्ला स्थित घर का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया था. जबकि राजद नेता सह वार्ड पार्षद सुनील राय के कासिम बाजार स्थित घर से लाखों रुपये के जेबरात, नकदी व अन्य समान की चोरी हुई थी. कासिम बाजार थाना पुलिस अब तक इन मामलों में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी. जिसके कारण कासिम बाजार क्षेत्र में चोरों ने तांडव मचा रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










