तीन और अपराधियों का आत्मसमर्पण

Updated at :25 Nov 2016 6:28 AM
विज्ञापन
तीन और अपराधियों का आत्मसमर्पण

सूरज हत्याकांड मुंगेर : कुख्यात सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पुलिस दबाव के कारण नामजद अपराधियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी तीन नामजद अपराधियों ने पुलिस की दविश एवं कुर्की की कार्रवाई से अपने संपत्ति की रक्षा के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्म समर्पण करने वालों में […]

विज्ञापन

सूरज हत्याकांड

मुंगेर : कुख्यात सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पुलिस दबाव के कारण नामजद अपराधियों के न्यायालय में आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी तीन नामजद अपराधियों ने पुलिस की दविश एवं कुर्की की कार्रवाई से अपने संपत्ति की रक्षा के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्म समर्पण करने वालों में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला निवासी शंभू यादव, कमल यादव एवं उसका पुत्र बैगन यादव उर्फ विक्की यादव शामिल हैं.
सूरजा हत्याकांड में मृतक की मां मीणा देवी ने 19 लोगों को नामजद किया है. जबकि पुलिसिया अनुसंधान में हत्या के समय सूरजा के साथ मौजूद दो लोगों को लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती कांड के सभी नामजद अभियुक्तों को सलाखों को पीछे करने के लिए लगातार दबाव बनाये हुए हैं और इसी का परिणाम है कि अबतक तीन अपराधी जहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये. वहीं दस ने आत्मसमर्पण कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन