तारापुर में अवैध बालू लदे पांच वाहन जब्त

तारापुर : तारापुर व हरपुर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के कड़े रुख के बाद बालू माफियाओं पर नकेल कसने की कार्रवाई प्रारंभ की है. यूं तो पूर्व से स्थानीय थाना पुलिस की मिलीभगत से बालू का अवैध कारोबार संचालित होता रहा है. किंतु अब अवैध बालू उत्खनन व उसके ढुलाई के विरुद्ध […]
तारापुर : तारापुर व हरपुर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के कड़े रुख के बाद बालू माफियाओं पर नकेल कसने की कार्रवाई प्रारंभ की है. यूं तो पूर्व से स्थानीय थाना पुलिस की मिलीभगत से बालू का अवैध कारोबार संचालित होता रहा है. किंतु अब अवैध बालू उत्खनन व उसके ढुलाई के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गयी है. गुरुवार को तारापुर एवं हरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त किया. जिसमें हरपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में चार ट्रैक्टर जब्त किये गये तो तारापुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने एक बालू लदे डंपर को जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










