गिरफ्तार चिंटू ने स्वीकारी संलिप्तता सूरजा हत्याकांड
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Nov 2016 6:20 AM
विज्ञापन

प्रशांत व सूरजा के विरोधी अपराधियों ने एक जुट होकर दिया था घटना को अंजाम मुंगेर : कुख्यात सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पुलिस ने लाल दरवाजा निवासी चिंटू साह को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य अपराधी शास्त्रीनगर निवासी मंजीत मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अब इस हत्याकांड में 9 आरोपी पुलिस […]
विज्ञापन
प्रशांत व सूरजा के विरोधी अपराधियों ने एक जुट होकर दिया था घटना को अंजाम
मुंगेर : कुख्यात सूरजा उर्फ झरकहवा हत्याकांड में पुलिस ने लाल दरवाजा निवासी चिंटू साह को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य अपराधी शास्त्रीनगर निवासी मंजीत मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. अब इस हत्याकांड में 9 आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है. जेल में बंद कुख्यात अपराधी पवन मंडल व सुदर्शन यादव को भी इस मामले में रिमांड किया गया है. गिरफ्तार चिंटू ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है.
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सूरजा हत्याकांड का आरोपी चिंटू साह किला परिसर कचहरी रोड में टहल रहा है. पुलिस ने पोलो मैदान के समीप उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में चिंटू साह ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी और हत्याकांड में शामिल अपराधियों के नाम भी बताये.
वर्चस्व की लड़ाई में गयी सूरजा की जान : एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चिंटू साह ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि वर्चस्व स्थापित करने को लेकर सूरजा उर्फ झरकहवा की दिनदहाड़े हत्या की. इस हत्याकांड में गिरफ्तार दलहट्टा निवासी धर्मदेव यादव उर्फ धरमा सुदर्शन यादव का आदमी है. धरमा ने प्रशांत मिश्रा से जुड़े चिंटू शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी थी. जिसके कारण प्रशांत मिश्रा और सूरजा से उसका विवाद बढ़ा. दोनों ने मिलकर स्टैंड पर कब्जा करने की रणनीति बनायी थी.
जिसके कारण सुदर्शन यादव से उनकी दुश्मनी हो गयी. जबकि कुख्यात पवन मंडल से उसका पुराना विवाद था और इनलोगों ने पवन के घर पर बमबारी भी किया था. इतना ही नहीं पिछले दिनों सदर अस्पताल मार्ग गोयनका धर्मशाला के समीप किला खाई में लगे जलकर को लेकर नीरज, छोटू व हीरा से सूरजा का विवाद हो गया. प्रशांत व सूरजा ने अपने विरोधियों के हत्या की साजिश रची थी. इन्हीं सभी विवादों को लेकर पवन व सुदर्शन ने जेल में हाथ मिला लिया. जबकि नीरज, धरमा एवं पवन के आदमियों ने आपस में हाथ मिला लिया.
सुदर्शन ने उपलब्ध कराये रुपये : एसपी ने बताया कि जेल में बंद सुदर्शन यादव बीमारी का बहाना बना कर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में आ गया. जहां से उसने सभी अपराधियों से संपर्क साधा और अपने लोगों के माध्यम से रुपया भी मुहैया कराया. 14 नवंबर को जब सूरजा की हत्या कर दी जाती है तो वह ठीक हो जाता है और उसी शाम वापस जेल लौट गया. पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आ चुकी है.
सात अपराधी कर चुके हैं आत्मसमर्पण : सूरजा हत्या कांड में आरोपित जेल में बंद पवन मंडल व सुदर्शन यादव को रिमांड किया गया है. हत्या वाले दिन ही पुलिस ने दलहट्टा निवासी धरमा यादव को गिरफ्तार कर लिया. जबकि संदलपुर निवासी मंजीत साह को हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने के कारण गिरफ्तार किया गया. बुधवार को कांड के आरोपी चिंटू साह को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को लालदरवाजा के नीरज कुमार, छोटू राम, हीरा यादव, मकससपुर के सुब्बा मंडल, शेरू, बिंदवारा के प्रिंस सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि बुधवार को शास्त्रीनगर निवासी मंजीत मंडल ने भी आत्मसमर्पण कर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










