मांगों पर सहमति, काम पर लौटे सफाई कर्मी

मुंगेर : छठा वेतन, अंतर वेतन, पदोन्नति, महंगाई भत्ता, पेंशन, वरदी की मांग को लेकर मंगलवार की सफाइकर्मियों ने मंगलवार की सुबह नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. इसका नेतृत्व कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो कर रहे थे. सफाइकर्मियों का आरोप था कि निगम प्रशासन द्वारा हमारी मांगों को अनदेखी […]
मुंगेर : छठा वेतन, अंतर वेतन, पदोन्नति, महंगाई भत्ता, पेंशन, वरदी की मांग को लेकर मंगलवार की सफाइकर्मियों ने मंगलवार की सुबह नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. इसका नेतृत्व कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो कर रहे थे.
सफाइकर्मियों का आरोप था कि निगम प्रशासन द्वारा हमारी मांगों को अनदेखी किया जाता है. हमेशा टोल मटोल की नीति अपनायी जाती है. जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगा. इस दौरान सफाइकर्मियों ने निगम के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










