स्कैन कर चला रहा था "2000

Updated at :22 Nov 2016 6:41 AM
विज्ञापन
स्कैन कर चला रहा था "2000

गोरखधंधा शुरू. आशीर्वाद पेट्रोल पंप पर गिरफ्तार हुए दो युवक तेलिया तालाब के समीप पेट्रोल पंप से दो युवकों को स्कैन किया दो हजार का नोट चलाते गिरफ्तार किया गया. युवक मुफस्सिल थाना के शंकरपुर गांव के हैं. नये नोट आते ही शुरू हुआ गोरखधंधा पुिलस को परेशान करनेवाला है. प्रशासन को सतर्क रहना होगा. […]

विज्ञापन

गोरखधंधा शुरू. आशीर्वाद पेट्रोल पंप पर गिरफ्तार हुए दो युवक

तेलिया तालाब के समीप पेट्रोल पंप से दो युवकों को स्कैन किया दो हजार का नोट चलाते गिरफ्तार किया गया. युवक मुफस्सिल थाना के शंकरपुर गांव के हैं. नये नोट आते ही शुरू हुआ गोरखधंधा पुिलस को परेशान करनेवाला है. प्रशासन को सतर्क रहना होगा. साथ ही ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी शुरू करने की जरूरत है.
मुंगेर : सफियाबाद-बरियारपुर मुख्य मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 80 तैलिया तलाब के समीप सोमवार की सुबह आर्शीवाद पेट्रोल पंप पर स्कैन किया हुआ दो हजार रुपया का नोट चालते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने अपाची मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने की. दोनों युवकों के खिलाफ मुफस्सिल थाने में ठगी का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव का पुत्र प्रेम प्रकाश एवं राघो यादव का पुत्र प्रिंस कुमार सोमवार की अहले सुबह एनएच स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा. जहां उन युवकों ने अपाची मोटर साइकिल में सात सौ रुपये का तेल भराया. इसके बाद युवकों ने पंप कर्मी को दो हजार का नोट दिया. नोट पकड़ते ही पंप कर्मी ने युवकों से कहा कि यह जाली नोट है नहीं चलेगा. दूसारा नोट दो. दोनों में कहासुनी होने लगी. इतने में युवकों ने मोटर साइकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया.
तभी पंप कर्मी ने बाइक से चाबी निकाल ली. घटना की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मोटर साइकिल व दो हजार नोट का स्कैन किया हुआ नोट भी जब्त किया. एसपी ने बताया कि दोनों युवकों ने ठगी करने का प्रयास किया. लेकिन वह पकड़ा गया.
युवकों ने कहा नहीं है मेरी गलती : गिरफ्तार युवक प्रेम प्रकाश ने बताया कि सुबह में वह पेट्रोल भराने पंप गया था. जहां उसने सात सो रुपये का तेल भरवाया. पास में चार सौ रुपया था. मैंने कहा कि रुपया लाकर देते है अथवा गाड़ी से तीन सौ रुपये का तेल निकाल लो. जिस पर पंप कर्मी ने गाली गलौज किया और पुलिस को सूचना दिया. स्कैन किया हुआ दो हजार का नोट मेरा नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन