रेलवे की हालत में हो सुधार

Updated at :21 Nov 2016 6:17 AM
विज्ञापन
रेलवे की हालत में हो सुधार

हिदायत. रेल इंजन कारखाना को पीएम ने किया वीसी से संबोधित जमालपुर : नयी दिल्ली के सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय रेल विकास शिविर रविवार को संपन्न हो गया. इसके समापन समारोह पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जमालपुर रेल कारखाना को भी संबोधित किया. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष […]

विज्ञापन

हिदायत. रेल इंजन कारखाना को पीएम ने किया वीसी से संबोधित

जमालपुर : नयी दिल्ली के सूरजकुंड में आयोजित तीन दिवसीय रेल विकास शिविर रविवार को संपन्न हो गया. इसके समापन समारोह पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जमालपुर रेल कारखाना को भी संबोधित किया. मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा की अगुआई में कारखाना के लगभग सभी उपमुख्य यांत्रिक अभियंता रैंक के रेल अधिकारी शामिल हुए. लगभग साढ़े तीन घंटे के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री का संबोधन मुख्य रूप से रेलवे के गति और प्रगति पर केंद्रित रहा.
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय रेल का विकास तभी संभव है जब यहां के सीनियर अधिकारियों के साथ ही अत्यंत ही जूनियर कर्मचारियों के सलाह को भी तबज्जों दिया जाय. उन्होंने कहा कि हम कहीं बाहर से कोई टेक्नोलॉजी नहीं लाने वाले. बल्कि आप ही की सोच से उपजी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर भारतीय रेल को विश्व स्तर तक पहुंचायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन