रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी

Updated at :18 Nov 2016 4:55 AM
विज्ञापन
रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी

जमालपुर : जमालपुर शहर के अति भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में गुरुवार को एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने के कारण एकबारगी वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग एकत्रित हो गये तथा आग बुझाने की जुगत लगाने लगे. इस बीच स्थानीय थाना को मोबाइल पर सूचना दी गयी, जहां से दमकल के […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर शहर के अति भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में गुरुवार को एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने के कारण एकबारगी वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोग एकत्रित हो गये तथा आग बुझाने की जुगत लगाने लगे. इस बीच स्थानीय थाना को मोबाइल पर सूचना दी गयी, जहां से दमकल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया.

गुरुवार को बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सब्जी मंडी के राजा बाजार क्षेत्र में एक रेडिमेड कपड़े की दुकान के स्टोर में आग लग गयी.
आग दो मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जहां से धुआं निकलते देख लोगों ने शोर मचाना आरंभ कर दिया. बताया जाता है कि दुकानदार किशोर कुमार पिछले दीवाली के समय से ही बीमार हैं
तथा कहीं इलाज करवा रहा है. आग लगने के समय उसके मकान में केवल महिलाएं और छोटे बच्चे ही थे. उन लोगों ने बताया कि जहां कपड़े रखे गये थे उसके निकट ही बिजली के बल्ब लगाये गये थे, संभवत: बल्ब की गरमी से वहां रखे कपड़े ने आग पकड़ ली थी. उधर जमालपुर थाना को सूचना मिलते ही वहां उपलब्ध छोटे दमकल के साथ पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाई. बताया जाता है कि आग लगने की घटना में हजारों की संपत्ति को नुकसान हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन